भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसदमहेंद्र भट्ट ने श्री दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आम आदमी के सरोकारों से जुड़े मुद्दों का उनका राजनैतिक अनुभव, प्रदेशवासियों के समग्र विकास को अधिक प्रभावी बनाएगा। साथ ही उनका देश के शीर्ष मंच पर प्रतिनिधित्व, प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज को सशक्त करने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

​भट्ट ने कहा कि आर्य का राज्यसभा के लिए चयन, संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के भाव से प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके उच्च सदन में पहुंचने से उत्तराखंड के विकास से जुड़े जनहित के विषयों और प्रदेश की प्राथमिकताओं को केंद्र स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को गति देने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और जनसामान्य से जुड़ाव का लाभ प्रदेश की जनता को संसद के भीतर और बाहर निरंतर मिलता रहेगा। साथ। ही कहा कि उनका देश के शीर्ष मंच पर प्रतिनिधित्व, प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज सशक्त करने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें:  पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

​भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *