जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र में दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।उक्त हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सतपुली की टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में गिरे घायल व्यक्ति रणवीर सिंह, उम्र- 56 वर्ष, निवासी- सतपुली, पौड़ी तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके पश्चात घायल को स्थानीय पुलिस के वाहन से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिली

ये भी पढ़ें:  राजधानी देहरादून में कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *