उत्तराखंड के यशस्वी शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. धन सिंह रावत जी ने आज L.T. चयनित 585 अभ्यर्थियों की लंबे समय से लंबित नियुक्ति की फाइल पर मानवीय और सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

माननीय मंत्री जी के इस आश्वासन के बाद धरना स्थल पर बैठे सभी L.T. चयनित अभ्यर्थियों में हर्ष की लहर है। सभी साथियों ने माननीय मंत्री जी के इस फैसले का हृदय से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:  शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएंः डाॅ. धन सिंह रावत

इस शुभ अवसर पर धरना स्थल / शिक्षा निदेशालय परिसर, ननूरखेड़ा में L.T. चयनित 585 परिवार के साथियों द्वारा “धन्यवाद वृक्षारोपण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभ्यर्थियों ने माननीय मंत्री जी के दीर्घायु और प्रदेश के छात्र हित में 5 पौधे रोपित कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर धरना का नेतृत्व कर रहे साथियों ने कहा कि, “माननीय धन सिंह जी ने हमेशा शिक्षकों और छात्रों के हित में काम किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में 585 चयनित शिक्षकों को शीघ्र विद्यालयों में भेजा जाएगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।”

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

समस्त L.T. चयनित 585 परिवार माननीय शिक्षा मंत्री जी का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *