वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक: 24-10-26 को विकासनगर पुलिस द्वारा भगत सिंह कॉलोनी के पीछे कैनाल रोड हरिपुर के पास गश्त के दौरान
चोरी की फिराक में घूम रहे अभियुक्त सावेज पुत्र स्व0 जिशान को 01 अवैध खुखरी के साथ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 326/2026 अन्तर्गत धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी की फिराक में घूम रहा था तथा लोगों को डराने के लिए उसने अपने पास उक्त खुंखरी को रखा था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सावेज पुत्र स्व0 जिशान निवासी जामा मस्जिद के पास सहसपुर जिला देहरादून उम्र 21 वर्ष

बरामदगी :-

01 अवैध खूंखरी

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

01- मु0अ0सं0 285/2024 धारा -305(ए)/317(2) BNS कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून
02- मु0अ0सं0- 326/2026 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

पुलिस टीम

01- हे0कानि0 मनोज
02- कानि0 रजनीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *