एलटी (LT) 585 चयनित अभ्यर्थियों ने लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। चयनित अभ्यर्थी संघ की ओर से शुक्रवार, 30 अक्टूबर को देहरादून में महा रैली और कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। संघ ने प्रदेशभर के चयनित अभ्यर्थियों और न्यायप्रिय नागरिकों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है संघ के अनुसार, उत्तराखंड हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 4 जून 2025 को पारित आदेश में तीन माह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 3 जून 2026 को हाईकोर्ट की खंडपीठ (डबल बेंच) ने भी पुनः आदेश पारित करते हुए तीन माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। हालांकि, संघ का आरोप है कि राज्य सरकार की ओर से अब तक न्यायालय के इन आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया है। इससे चयनित अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी और असंतोष है इसी के विरोध में संघ ने शुक्रवार को देहरादून में महा रैली निकालने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के तहत सचिवालय कूच किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे परेड ग्राउंड से घंटाघर तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला जाएगा संघ ने स्पष्ट किया है कि उसका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होगा। अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से हाईकोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हुए सभी 585 चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति देने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ अब और इंतजार नहीं होना चाहिए

ये भी पढ़ें:  नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *