उत्तराखंड रोडवेज द्वारा बसों में टिकट काटने के लिए मंगवाई गई 1500 नई ई-टिकट मशीनों पर मेड इन चाइना लिखे होने से विवाद खड़ा हो गया है।
स्वदेशी अभियान के बीच चीनी उत्पादों के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सफाई दी है। परिवहन मंत्री बत्रा ने कहा कि बहुत जल्दी इन मशीनों को बदल दिया जाएगा नई मशीनें नई टेक्नोलॉजी और नए सॉफ्टवेयर के साथ आ रही हैं, जो दूसरे राज्यों की रोडवेज में भी इस्तेमाल हो रही हैं, इससे टिकटिंग में चोरी रुकेगी और जो भी टिकट कटेगा उसकी रिपोर्ट तुरंत हेड ऑफिस में जाएगी। उन्होंने बताया कि नई मशीनों से बस की लोकेशन, वो कहां कितनी देर रुकी और उसमें कितना डीजल डला, ये सारी जानकारी भी हेड ऑफिस को मिलेगी। यह प्रस्ताव कैबिनेट में आने वाला है, बजट पास होते ही नया सिस्टम लागू कर दिया जाएगा

ये भी पढ़ें:  104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नौ दिन रहेगी बंद, 10 नवंबर से नई एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *