आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान एवं उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे लगभग 12,500 दिव्यांगजनों की मतदाता सूची में मैपिंग की जाएगी। यह कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून द्वारा इस कार्य के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष अभियान के रूप में दिव्यांगजनों की मतदाता सूची में मैपिंग का कार्य कराया जा रहा है, ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन में प्रत्येक दिव्यांग मतदाता को उसकी आवश्यकतानुसार मतदान संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र तथा मोबाइल नंबर संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सर्वे चौक, देहरादून में शीघ्र उपलब्ध करें।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में मैपिंग का कार्य पूर्ण होने से दिव्यांग मतदाताओं की सटीक पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी तथा निर्वाचन के दौरान उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम, सरल और सुलभ बनाने में मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *