​ महानगर कार्यालय में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की रायशुमारी आयोजित की गई। इस रायशुमारी के दौरान प्रमुखता से तीन दावेदार—भाजपा वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 सुनीता बौड़ाई ‘विद्यार्थी’ और पूर्व महापौर श्री सुनील उनियाल ‘गामा’ जी और भाजपा नेत्री वंदना ठाकुर गोरखा समाज की हुई दावेदारी।
​इस बार मसूरी सीट से वर्तमान विधायक गणेश जोशी को महिला दावेदारों से सीधी व कड़ी चुनौती मिलती दिखाई दे रही है। सभी आकांक्षी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं, सरकार की उपलब्धियों और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को संगठन के सामने मजबूती से रखा।
​प्रमुख मुद्दे
​वंदना ठाकुर ने श्री हरबंस कपूर मेमोरियल ऑडिटोरियम के शुल्क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ₹80,000 की भारी-भरकम कीमत वसूलने से क्षेत्रीय जनता में खासा आक्रोश है।
​सुनील उनियाल गामा जी ने शहर में ट्रैफिक की गंभीर समस्या, पेयजल किल्लत और अन्य बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से रेखांकित किया।
​डॉ. सुनीता बौड़ाई ‘विद्यार्थी’ की दावेदारी में डबल इंजन की उपलब्धियां गिनाई.
भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुनीता बौड़ाई ‘विद्यार्थी’ ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही विकास की लहर का उल्लेख किया। उन्होंने सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा: कि गौरवान्वित “सैनिक पुत्री” के लिए ​सैन्य धाम का निर्माण सरकार की एक अभूतपूर्व और बड़ी उपलब्धि है।
​युवाओं के लिए 35,000 सरकारी नौकरियां देना।
​राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण।
​सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण लागू करना।
​समान नागरिक संहिता (UCC) जैसा ऐतिहासिक कानून लागू करना।
तथा Encrochment और ट्रैफिक को लेकर गंभीर चिंतन की बात रखी.
खराब सड़कों को लेकर अधूरे कार्यों पर चिंता व्यक्त की.
डॉ भसीन जी ने सुझाव दिया कि जैसे मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों का एजेंडा आया है, ठीक वैसे ही मसूरी विधानसभा में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाना चाहिए.
​”80 वर्षों की मांग – महिला विधायक का अवसर”
डॉ. सुनीता बौड़ाई ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र को पिछले 80 वर्षों (आज़ादी के दशक से लेकर अब तक) से कोई महिला विधायक नहीं मिली है। क्षेत्र की जनता की यह पुरजोर मांग है कि इस बार संगठन किसी योग्य महिला प्रत्याशी को प्रतिनिधित्व करने का मौका दे।
लगातार मसूरी विधानसभा से विगत 15 सालों से महिलाएँ टिकट मांग रही हैं डॉ सुनीता कहती हैं कि संगठन कर्मठ, योग्य और ईमानदार पर विश्वास जताए उन्होंने कहा कि यदि संगठन उन्हें अवसर प्रदान करता है, तो वे यह सिद्ध करके दिखाएंगी कि मसूरी में विकास की गति को किस प्रकार और अधिक तीव्रता से आगे बढ़ाया जा सकता है।
महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात भारतीय जनता पार्टी ने की है डॉ सुनीता बौड़ाई जो गढ़वाल ब्राह्मण समाज से आती हैं उन्हें पूरा विश्वास और भरोसा है कि संगठन WOTER = Women Voters को मसूरी विधानसभा से प्रतिनिधित्व करने का अवश्य अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने दृढ़ता से अपनी दावेदारी में कहा कि चुनाव में मसूरी सीट महिला विधायक के रूप में 100% जीत कर लाएगी और भारतीय जनता पार्टी में आधी आबादी के रूप में निर्णय लेने और जनता की सेवा ईमानदारी से करने को सज हैं. और महिलाओं को राजनीति में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाने को तैयार हैं विकसित भारत के विकास में विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए महिला नेतृत्व उम्मीद और विश्वास के साथ मैदान में हैं

ये भी पढ़ें:  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक हताशा का परिचायक : अमरजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *