थाना अगस्त्यमुनि द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि डिग्री कॉलेज के पास एक किशोर नदी में डूब गया है।

उक्त सूचना पर SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी उक्त किशोर का कुछ पता नही चल पाया।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग

आज पुनः SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए उक्त किशोर के शव को नदी से ढूंढ निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:- वीरेंद्र उम्र 17 वर्ष, निवासी कोटबांगर, रुद्रप्रयाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *