Version 1.0.0

पूर्व विधायक का विवादित बयान, कहा- दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के पीछे महिलाओं का पहनाव जिम्मेदार काशीपुर में भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला व छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं द्वारा पश्चिमी सभ्यता का पहनावा जिम्मेदार है। जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए पूर्व विधायक ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वह छात्राओं की पोषाक में भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिवर्तन लाए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आगे आना चाहिए, तभी इस घृणित कृत्य में कमी आ सकती है

ये भी पढ़ें:  छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर रुचि भट्ट का सवाल -क्या कांग्रेस का महिला सशक्तीकरण केवल नारों तक सीमित :रुचि भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *