श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अभी 125 डेंगू बैड प्लान किए हैं डेंगू मरीजों की आवश्यकता के अनुसार मरीजो को डेंगू बेड उपलब्ध करवाए जाएंगे देहरादून बारिश के कारण मच्छरों की

बढ़ती सम्भावना को देखते हुए अस्पताल ने सतर्कता के मदेनज़र और भी कई महत्वपूर्णं कदम उठाए हैं डाॅ जसकरण बजाद को अस्पताल का डेंगू नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू जाॅच के एलाइजा और रैपिड दोनों टैस्ट की सुविधा उपलब्ध है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी

ये भी पढ़ें:  देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को


बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्णं बैठक आयोजित हुई। डेंगू की तैयारियों को लेकर बैठक में सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इमजरेंसी व ब्लड बैंक के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सीएमएस ने कहा कि शहर में हुई बारिश से अब मच्छरों का खतरा बढ़ रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

ये भी पढ़ें:  जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू

प्रशासन ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में समय समय पर फाॅगिंग का कार्य किया जा रहा है। सीएमएस ने फागिंग टीम को सर्तकता के मद्देनजर फाॅगिंग कार्य को और तेज करने के निर्देश जारी किए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष बड़ी संख्या में डेंगू मरीज़ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे। सभी डेंगू मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार एवम् प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाए गए। डेंगू सीजन के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक पर दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने ब्लड बैंक टीम सदस्यों की सराहना की कि पिछले साल भारी मांग के बावजूद ब्लड बैंक की टीम ने प्लेटलेट्स की मांग को पूरा किया। ब्लड बैंक स्टाफ इस कार्य के लिए दिन रात जुटा रहा उन्होंने ब्लड़ बैंक व इमरजेंसी की टीम की अलर्ट रहने के दिशा निर्देश जारी किए।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए ₹ 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *