प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर सीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अपराह्न 4 बजे से मंत्रिमंडल की बैठक होगी। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बैठक में चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के लिए उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थाटन परिषद का प्रस्ताव आ सकता है। उच्चस्तरीय समिति इस पर सीएम को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। बैठक में स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, आवास, वन विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सरकारी अस्पतालों में यूजर्स चार्ज की दरों को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा आवास विभाग के सभी निकाय क्षेत्रों में नक्शे पास करने की अनिवार्यता को लेकर जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण में प्रावधान शामिल करने का प्रस्ताव भी आ सकता है। कैबिनेट में छात्र संघ चुनाव समेत सेवा नियमावलियों से संबंधित प्रस्ताव भी आ सकते हैं

ये भी पढ़ें:  देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *