आईएसबीटी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा स्कूटी सवार दो पुलिस कर्मी हुए सड़क हादसे का शिकार
सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की हुई मौके पर मौत सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे दोनो पुलिस कर्मी घायल महिला को किया गया अस्पताल में रेफर। मृतक सब इंस्पेक्टर कांता थापा उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात थे और घायल महिला कांस्टेबल संकुतला देहरादून के कैंट थाने में तैनात थी …. बताया जा रहा है यह दोनों आज सुबह कावड़ ड्यूटी के मीटिंग के लिए हरिद्वार जा रहे थे इसी दौरान आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास एक प्राइवेट बस संख्या uk 07 PA 6999 ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद बड़कोट में तैनात सब इंस्पेक्टर कांता थापा की मौके पर ही मौत हो गई वही कैंट देहरादून थाने में तैनात महिला कांस्टेबल शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है

ये भी पढ़ें:  आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *