कांवड मेला ड्यूटी को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड हेतु सघन चेकिंग कराये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं।

निर्गत निर्देशों के अनुपालन में दिनांक: 26-07-2024 को दून पुलिस द्वारा बम डिस्पोजल स्क्वॉड तथा डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ ऋषिकेश त्रिवेणी घाट के आरती परिसर, नाव घाट,  आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप में सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने हेतु जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *