कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट एक कावड़िया कमलेश दास पुत्र राजू दास, उम्र 22 वर्ष, निवासी- अंबाला हरियाणा जो स्नान करते समय नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के आरक्षी प्रदीप रावत व आरक्षी अनिल कोटियाल द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए तैरकर उक्त युवक पहुंच बनाकर गंगा नदी में डूबने से बचाया गया।

ये भी पढ़ें:  पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

वहीं दूसरी और समय 1438 बजे कांगड़ा घाट पर ही दो कावड़िये साहिल उम्र 25 वर्ष पुत्र श्री राममीर व विजय उम्र 24 वर्ष पुत्र श्री जय भगवान राम, ग्राम केवड़ा हरियाणा के रहने वाले, जो स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में बहने लगे, उसी दौरान कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी आशिक अली, आरक्षी अनिल कोटियाल द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त युवकों को गंगा नदी से डूबने से बचाया गया।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलाः डॉ. प्रतिमा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *