कावड़ मेले में अपनी पूर्ण आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं का दून पुलिस द्वारा लगातार स्वागत किया जा रहा है अन्य राज्यों से देहरादून शहर होते हुए जाने वाले सभी कावड़ यात्रियों को विभिन्न आंतरिक मार्गो पर बैरियर स्थापित कर यात्रियों के वाहनों को निरंतर उनके गंतव्यो हरिद्वार तथा ऋषिकेश की ओर रवाना किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त कावड़ यात्रा के नाम पर नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी पर रुचि भट्ट का सवाल -क्या कांग्रेस का महिला सशक्तीकरण केवल नारों तक सीमित :रुचि भट्ट

इसी क्रम में आज दिनाँक 28/07/2024 को थाना क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा आशारोडी चैक पोस्ट के पास चैकिंग के दौरान अपनी बाइकों से साइलेंसर निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा यातायात के नियमों का उल्लघन करने वालों चालकों की 15 बाइकों को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

कार्यवाही का विवरण:
बिना साइलेंसर लगी 15 बाइकों को किया सीज।

ये भी पढ़ें:  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *