प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, भारत सरकार द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कामकाज को लेकर परामर्श समिति का गठन किया गया है । राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष को बतौर सदस्य भूमिका निर्वहन का अवसर प्राप्त हुआ है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी की अध्यक्षता में गठित हुई इस कमेटी में विभाग के राज्य मंत्री समेत लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों को स्थान दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  भगवान परशु राम जयंती के शुभ अवसर पर अंबेडकरनगर मंडल अध्यक्ष पंकजशर्मा तिलक रोड पर शोभा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया

उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की आर्थिकी से जुड़े इस महत्वपूर्ण मंत्रालय को कार्ययोजना को लेकर भट्ट के अहम सुझाव प्राप्त होंगे। चूंकि देहरादून में भी मंत्रालय से संबंधित ओएनजीसी एवं आई आई पी जैसे बड़े संस्थान कार्यरत हैं। लिहाजा उनका इस उच्च स्तरीय कमेटी में होना, स्थानीय विकास में इन संस्थानों की भूमिका के लिए वृद्धिकारक होगा।

ये भी पढ़ें:  जिला अस्पताल कोरोनेशन को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *