SDRF फ्लड टीम द्वारा गंगा नदी में सर्चिंग के दौरान त्रिवेणी घाट के पास साईं घाट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

उक्त व्यक्ति कुछ दिन पूर्व देवप्रयाग संगम पर नदी में नहाते हुए डूब गया था जिसकी SDRF टीम व परिजनों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:  प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान

परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र उर्फ समीर शाह पुत्र श्री नटवरलाल शाह, उम्र- 61 वर्ष, निवासी- वडोदरा, गुजरात के रूप में की गई।

वही दूसरी ओर जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रांतर्गत शक्ति नहर में डूबी एक युवती की सर्चिंग करते हुए SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर से युवती का शव बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासनमांगें पूरी न होने पर आंदोलन होगा और अधिक उग्र – मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ

मृतक का विवरण– राधिका चौहान D/O अतर सिंह ग्राम – चुनोट, थाना चकराता, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *