एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर अवैध रूप से देहरादून में रह रहे व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार चलाया जा रहा है अभियान

गिरफ्तार अभियुक्ता 01 माह पूर्व अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर आई थी भारत

भारत मे अवैध रूप से रहने के लिए पश्चिम बंगाल से बनाया थे फर्जी दस्तावेज

खुद को भारतीय नागरिक दिखाने के लिए अभियुक्ता ने बनाया था फर्जी आधार कार्ड,

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी है पुलिस के रडार पर

बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में निवास कर रहें संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्व प्रभावी कार्रवाही करने के निर्देश दिये गये है।

ये भी पढ़ें:  अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री

उक्त निर्देशो के क्रम में दिनांक 15.04.2026 को स्थानीय अभिसूचना इकाई, देहरादून से प्राप्त गोपनीय एवं विश्वसनीय सूचना पर एक बांग्लादेशी नागरिक के अवैध रूप से भारत में निवास करने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा संयुक्त पुलिस टीमे गठित कर अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक की तलाश हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीमो द्वारा सघन चेकिंग के दौरान नटराज चौक क्षेत्र में डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास संदिग्ध महिला को चिन्हित कर नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही हमारे समाज और देश की प्रगति का आधार है

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में महिला द्वारा अपना नाम रीना उर्फ रीता, निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया गया। विस्तृत पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वह लगभग एक माह पूर्व एक व्यक्ति रिपोन के माध्यम से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने उसे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर भारत में रोजगार दिलाने का प्रलोभन दिया था, तथा दिनांक 13.04.2026 का दिल्ली से ऋषिकेश का बस टिकट दिया गया था। बंग्लादेशी महिला से पूछताछ में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि अभियुक्ता द्वारा पश्चिम बंगाल में फर्जी कागजात तैयार कर आधार कार्ड बनवाया गया है, जिसका उपयोग उसके द्वारा भारत में अपनी पहचान छुपाने हेतु किया जा रहा था।
अभियुक्ता द्वारा भारत में अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता होने पर अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0-143/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 3 तथा विदेशी/आव्रजन अधिनियम 2025 की धारा 14 के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल ग्रीष्म ऋतु की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्ता-
नाम रीना उर्फ़ रीता पत्नी जुलहस पिता रियाज, निवासी गाँव-चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी थाना-जजीरा, जिला सरियातपुर ढाका डिवीज़न बांग्लादेश उम्र 24 वर्ष

बरामदगी
1-बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र
2-भारतीय आधार कार्ड ( फर्जी)
3-बांग्लादेश नागरिकता प्रमाण पत्र की छायाप्रति
4- 01 मोबाइल फोन

संयुक्त पुलिस टीम
1- स्थानीय अभिसूचना इकाई देहरादून
2- कोतवाली ऋषिकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed