वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट/हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है।

1- कोतवाली प्रेमनगर दिनांक- 25/08/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि सैनिक कॉलोनी झाझरा क्षेत्र में 02 पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर जानकारी प्राप्त हुई की सैनिक कॉलोनी झाझरा में रहने वाले अफजल नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी हरकतों से स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उक्त व्यक्ति स्थानीय निवासियों के साथ वाद विवाद करने लगा तथा उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा ऊसर काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अफजल उपरोक्त को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता

1-अफजल पुत्र तौफीक निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, रुड़की, जनपद हरिद्वार हाल निवासी सैनिक कॉलोनी, झाझरा, उम्र- 30 वर्ष

कोतवाली विकासनगर

आज दिनांक- 26/08/26 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित हो रहा था जिसमें 03 तीन युवक मुख्य बाजार में अभद्रता व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर हुडदंग करते दिख रहे थे, विकासनगर पुलिस द्वारा उक्त वायरल विडियो का संज्ञान लेतु हुए तीनों युवकों की शिनाख्त कर तीनों युवकों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया साथ ही घटना में सम्मिलित एक दुपहिया वाहन को सीज किया गया।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-

1- युवराज शर्मा पुत्र विवेक शर्मा, निवासी — लाईन जीवनगढ़, थाना – विकासनगर, जनपद – देहरादून, उम्र 20 वर्ष
2- अभिषेक पुत्र डॉ० कुँवर पाल, निवासी- वार्ड नं० 7, बाबूगढ़, थाना -विकासनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष
3-ओजस शर्मा पुत्र संजीव शर्मा, नि० अम्बोथा, पौण्टा साहिब, हिमाचल प्रदेश, उम्र – 25 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *