कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता हैउक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा था वह अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 6 लोग सवार है 04 महिलाएं व 02 पुरुष जिनमे 02 महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व 04 घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:  महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

घायलों के नाम :– 1 जीत पाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल
2 बुद्धि लाल उम्र 70 वर्ष हीरा लाल
3 देवेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जीतपाल
4 पूजा उम्र 27 वर्ष पत्नी जीतपाल

मृतक महिलाओ के नाम :– 1 कल्पेश्वरी उम्र 58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल
2 आरती उम्र 24 वर्ष पत्नी जीतपाल

ये भी पढ़ें:  दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान

सभी लोग निवासी :– ग्राम डूंगरी जिला रूद्रप्रयाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *