चमोली जनपद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से अपनी कार धुलवाने वाले सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा थराली को सौंप दी है, जो एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा को विस्तृत जांच रिपोर्ट से सौंपेगी।

ये भी पढ़ें:  बीजेपी के यह नेता राजनीति से आ चूके है तंग,क्या भाजपा से हो गया का मोह भंग देखें पूरी खबर

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे छात्रों से कार धुलवाने वाले वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुये आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जिसके क्रम में चमोली जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार के सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर उनको मुख्यालय उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थराली अटैच कर दिया गया है। साथ ही उक्त प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा थराली को सौंप दी है। जांच अधिकारी प्रकरण की ठोस जांच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें:  सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

बयान-
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से गाड़ी धुलवाई जा रही, बड़ा पीड़ादायक है। छात्रों को पढ़ने की जगह निजी कार्य करवाना कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। ऐसी हरकतों को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। – डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *