बनबसा में एसएसबी ने 40 कारतूस के साथ भाजपा विधायक के भाई समेत दो दबोचे
बनबसा में एसएसबी ने 40 कारतूस के साथ दो दबोचे
बनबसा में एसएसबी की 57वीं वाहिनी को एक बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी के जवानों ने चेकिंग के दौरान अवैध सामान और 40 कारतूस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज


शुक्रवार को एसएसबी के सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारत से नेपाल को जा रहे दो व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके सामानों की गहनता के साथ जांच की गई। जांच में अवैध सामानों के साथ 7.65 एमएम के अवैध 40 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र शेर राम और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल पुत्र चंद्र दत्त को गिरता कियागया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों व्यक्तियों को जप्त किए गए सामानों के साथ स्थानीय थाना बनबसा के सुपुर्द किया गया। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि वह इस प्रकार के अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *