उत्तराखंड की आस्था और प्रशासन से जुड़ी अहम संस्था बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) में चल रहे विवादों के बीच सरकार ने आखिरकार बड़ा फैसला ले लिया है। समिति के CEO विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है और उन्हें उनके मूल विभाग—कृषि उत्पादन मंडी समिति—में वापस भेज दिया गया है

ये भी पढ़ें:  कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, अधीक्षण अभियंता यूपीसील का रोका वेतन

29 जुलाई 2024 को BKTC की जिम्मेदारी संभालने वाले विजय थपलियाल का कार्यकाल विवादों में घिरा रहा। बीते कुछ समय से समिति के अंदर आपसी खींचतान और समन्वय की कमी खुलकर सामने आ रही थी। खासकर अध्यक्ष और CEO के बीच तालमेल न होने से प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे, जिसका असर सीधे तौर पर व्यवस्थाओं पर पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें:  गर्भवस्था पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के अन्तर्गत 02 केन्द्रो में निरीक्षण कार्यवाही हुई

सरकार के इस फैसले को साफ संकेत माना जा रहा है कि अब BKTC में व्यवस्था सुधारने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि आखिर नया CEO कौन होगा और क्या वह समिति को विवादों से बाहर निकाल पाएगा?

आस्था की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक BKTC में स्थिरता बेहद जरूरी है… अब नजर सरकार के अगले कदम पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *