उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान अटल जी ने किया, मोदी जी उत्तराखंड को संवार रहे हैं
1 चौबट्टाखाल में अमर वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा का माल्यार्पण कर इस अदम्य साहसी, पराक्रमी वीरांगना को नमन किया। आज नवरात्र का प्रथम दिन है, हमें मां अनेक जीवंत रूपों में दिखाई देती हैं जो समाज को प्रेरणा देती हैं
![](https://samacharupuk.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240409-WA0026-1024x685.jpg)
इस अवसर पर चौबट्टाखाल क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी जी समेत स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।
2 धूमाकोट में चुनावी जनसभा हेतु पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का स्वागत किया। लोकसभा चुनाव प्रचार के विभिन्न पड़ाओं पर मुख्यमंत्री जी की प्रभावी उपस्थिति मिल रही है। जनता के मूड और उत्साह से डबल इंजन सरकार की लोकप्रियता और विश्वास स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
3- धूमाकोट में चुनावी जनसभा का दृश्य उत्साहवर्धक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि यह चुनाव भारत के भविष्य का सुनहरा मार्ग तय करने वाला और विकसित भारत के संकल्प को नए आयाम देने वाला चुनाव है।
निकट क्षेत्र से भारी संख्या में आयी देव तुल्य जनता ने मोदी मोदी के नारों के साथ अपना मनोभाव और समर्थन व्यक्त किया। डबल इंजन सरकार की सेवा आम जनता तक पहुंच रही है यह उत्साह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
जनसभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी, विधायक लैंसडाउन श्री दिलीप रावत जी, जिला अध्यक्ष कोटद्वार श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी सहित चुनाव प्रबंधन के पदाधिकारी, संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में धुमाकोट की यह सभा सफल और उत्साहवर्धक रही।
4 – आज नवरात्र का पहला दिन है। आज शैलपुत्री के रूप में मां की आराधना होती है। रामनगर के निकट ऊंची शिला पर विराजमान मां गर्जिया देवी के दर्शन पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया।
मां सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें। मां हमें शक्ति दे कि हम विकसित भारत संकल्प के सिपाही बनकर मां भारती को पराकाष्ठा के समर्पण से सुशोभित करें।
*5 – गर्जिया मंदिर परिसर में कल प्रसाद की दुकानो में आग लगने से लगभग 35 से अधिक दुकानें स्वाहा हो गई। *आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित परिवारों से मिला, उन्हें ढांढस बंधाया*। भाजपा परिवार इस घड़ी में उनके साथ है। हर स्तर की मानवीय संवेदनाओं के साथ हम उनके साथ खड़े रहेंगे। जिलाधिकारी से बात करके उन्हें तत्काल राहत राशि देने का अनुरोध किया है ।
माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में भी तत्काल यह विषय आ गया था। माननीय मुख्यमंत्री जी पीड़ितों की त्वरित सहायता करेंगे, मैं भी उनसे अनुरोध करूंगा, ताकि दैनिक मेहनत करके जीविकोपार्जन करने वाले दुकानदार पुनः मुख्यधारा में लौटें