जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति पर निरंतर प्रहार किया जा रहा है। आज भिक्षावृत्ति में लिप्त दो बालिकाओं को काली मंदिर सेलाकुई से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया बालिकाओं को राजकीय शिशु सदन में रखवाया गया।
–0—
भाउवाला में खनन पट्टों पर छोटे-छोटे बच्चों से बाल मजदूरी कराने की जिलाधिकारी सविन बसंल को मिली शिकायत पर डीएम ने मौके पर टीम भेजी। जहां टीम द्वारा 3 बच्चों को रेस्क्यू करते हुए उनका जीडी व मेडिकल करवाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बच्चों की जगह भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम में नही है बल्कि शिक्षा में है इसके लिए अधिकारी गंभीर होकर कार्य करें। ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य है, इसके लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *