वादी द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी कि बुरहान नाम का युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ लें गया था तथा उसके द्वारा उनकी पुत्री के साथ गलत काम किया गया। उक्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0स0-140/2025 धारा- 137/64 (2) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: सुबोध उनियाल

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया साथ ही सर्विलान्स की माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारिया एकत्रित की गई तथा दिनांक 08/04/2025 को अभियुक्त बुरहान पुत्र दिलदार को मुखबिर की सूचना पर पनियाला रूड़की से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से ₹125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

नाम पता अभियुक्त

बुरहान पुत्र दिलदार निवासी, पनियाला, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष l

पुलिस टीम

1- उ0नि0 कुलदीप शाह
2- म0उ0नि0 ज्योति कन्याल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *