वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 30/03/2025 को सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमो का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्रांतर्गत अंबेडकर बस्ती, श्मशान घाट के पास बस्ती, अकबर कॉलोनी जमनपुर में पुलिस टीमो द्वारा वहाँ निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारो के सत्यापन किये गये। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 150 से अधिक बाहरी ब्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध ब्यक्तियों के सत्यापन किये गए तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 50 मकान मालिकों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान करते हुए उनका 05 लाख रूपये का जुर्माना किया गया।

ये भी पढ़ें:  1 नवम्बर को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली में उत्तराखण्ड के हजारों कांग्रेसजन करेंगे प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *