एसएसपी देहरादून द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु सभी अधिनस्तो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में आज दिनांक 08/09/2024 को यातायात पुलिस द्वारा रेश ड्राइविंग, नो पार्किंग, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए शहर के आउटर एरिया मालदेवता, डीआईटी तथा नंदा की चौकी में तीन अलग- अलग टीमें गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें:  बीजेपी के यह नेता राजनीति से आ चूके है तंग,क्या भाजपा से हो गया का मोह भंग देखें पूरी खबर

अभियान के दौरान यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले कुल 116 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें रेश ड्राइविंग में 15, बिना हेलमेट तथा ट्रिपल राइडिंग में 27, एमवी एक्ट की अन्य धाराओं में 70 वाहनों के चालान किये गये तथा किए गए, जिसमे वाहन चालकों से ₹ 13500 संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया तथा 04 वाहनों को मौके पर सीज किया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहनों में पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *