जश्न की आड में हुडदंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की सतर्क दृष्टि, होगी कडी कार्यवाही।

एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर लगातार लिया जा रहा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, अधीनस्थ अधिकारियों को दिये जा रहे हैं निर्देश।

नव वर्ष की पूर्व संध्या तथा आगामी नव वर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं व आंतरिक बैरियरों पर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी पर्यटक स्थलों पर भी पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक

नव वर्ष की पूर्व संध्या तथा नव वर्ष के जश्न के दौरान पुलिस द्वारा सभी सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए लगातार पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार आज,इन पांच विधायको ने ली मंत्री पद की शपथ देखे लिस्ट

नव वर्ष की पूर्व संध्या तथा नव वर्ष के अवसर पर शान्ति, कानून एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत नियुक्त किये गए पुलिस बल का विवरण:

01: निरीक्षक: 10
02: निरीक्षक यातायात: 03
03: उ0नि0/म0उ0नि0: 67
04: उ0नि0यातायात: 12
05: अ0उ0नि0: 60
06: हे0कां0 254
07: कां0: 245
08: हे0कां0 यातायात: 36
09: म0कां0: 39
10: पीएसी: 02 कंपनी 01 प्लाटून 01 सेक्शन
11: हॉक: 09
12: फायर टेण्डर: 07
13: क्रेन: 07

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *