मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि: 2025 के विजन को साकार करने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशों पर समाज से नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

ये भी पढ़ें:  गैर इरादतन हत्या में वांछित 04 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

उक्त निर्देशो के अनुपालन मे आज दिनाँक 31/01/2025 को कैंट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आई०टी०एम० कॉलेज के छात्र/छात्राओं तथा अध्यापक गणो के साथ नशे की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान/ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कैंट पुलिस द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें राज्य को नशा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ये भी पढ़ें:  ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

इस दौरान उपस्थित लोगों को जीवन मे नशा न करने तथा नशे के उन्मूलन में अपना सहयोग प्रदान करने की शपथ दिलाई गई, साथ ही अपने आस-पास नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में कोई भी सूचना मिलने पर उसे तत्काल स्थानीय पुलिस/ए०एन०टी०एफ० टीम को देने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए नम्बर उपलब्ध कराये गये। बैठक में सम्मिलित लोगों द्वारा अभियान की सराहना करते हुए अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *