वादिनी बोस पत्नी लालमन निवासी बलरामपुर उत्तर प्रदेश ने थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनकी पुत्री हेमा पत्नी सन्दीप कुमार की शादी 04 वर्ष पूर्व सन्दीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट व गाली गलौच की जा रही थी व दिनांक 30-12-2025 को हेमा के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर वादिनी की पुत्री हेमा की मृत्यु कारित कर दी गयी। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 80(2) बीएनएस 2023 का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता तथा सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21-01-2026 को अभियुक्त सन्दीप कुमार पुत्र श्री वरदान निवासी सिविल लाईन जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी विवेक विहार लेन नं० 07 बालावाला देहरादून को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव: डॉ. धन सिंह रावत

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

सन्दीप कुमार पुत्र वरदान निवासी सिविल लाईन, जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी विवेक विहार, लेन नं० 07, बालावाला, देहरादून, उत्तराखण्ड

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 सुनील नेगी
2- का0 किशन पाल
3- का0 राजेश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *