बैठक में चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार जी ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी से विभाग सह मुख्य बिंदु पर चर्चा की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव में रणनीति के अनुसार वोट की अपील करनी है हमें अपने-अपने विभाग के अनुसार प्रत्येक दिन की समीक्षा करनी है उसके अनुसार कार्य की गति को आगे बढ़ाना है जिस प्रकार समाज में जन भावनाओं का हमें समर्थन प्राप्त हो रहा है निश्चित तौर पर ही भाजपा की जीत तय है परंतु हम सब लोगों को अंतिम समय तक चुनाव के प्रत्येक बिंदु पर ध्यान रखकर कार्य करना है।

ये भी पढ़ें:  यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

बैठक में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि हमारी सरकार और पिछले कार्यकाल के नगर निगम बोर्ड में कई कार्यो के माध्यम से हमने प्रत्येक वार्ड में विकास की गति को बनाते हुए वार्डों को सुंदर बनाने का काम किया है और आगे भी भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल जी के नेतृत्व में नगर निगम बोर्ड नई ऊर्जा के साथ इसको आगे बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें:  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी

कार्यक्रम में चुनाव संयोजक जोगिंदर पुंडीर एवं सहसंयोजक श्याम अग्रवाल जी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए सुनिश्चित किया गया कि चुनाव में किसी भी समायोजन के लिए संगठन आपके साथ है साथ ही हमें अपनी प्रचार की गति को तेज कर महानगर देहरादून की जनता से भाजपा की सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याण योजनाओं के माध्यम से सभी को अवगत कराना है और भाजपा के सभी प्रत्याशी सहित भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल जी को अधिक से अधिक वोट से विजई बनाना है।

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम में चुनाव संयोजक जोगिंदर पुंडीर सह संयोजक श्याम अग्रवाल प्रकाश सुमन ध्यानी विनय गोयल मानिक निधि शर्मा नेहा जोशी पूनम शर्मा भावना दिलीप कंडारी सुनील शर्मा संदीप मुखर्जी संतोष सेमवाल बबीता सलहोत्रा राजेश कंबोज संकेत नौटियाल आशीष शर्मा अक्षत जैन विपिन मनदोली विपिन खंडूरी सूरज शाकूल उनियाल शैलेंद्र तिवारी मनजीत रावत देवेंद्र बिष्ट पारस गोयल तरुण जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *