कार्यालयों एवं संस्थानों में सघन फायर रिस्क निरीक्षण, कर्मचारियों को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी महताब अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम पौड़ी द्वारा जनपद मुख्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों एवं संस्थानों का सघन फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। इस फायर निरीक्षण के अंतर्गत उत्तरा केयर सेंटर, जिला अस्पताल पौड़ी, आर टी ओ कार्यालय पौड़ी एवं मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय पौड़ी का फायर सुरक्षा ऑडिट किया गया जिसमें कार्यालयी भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित प्रयोग की विधि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक प्रतिक्रिया (First Response) कैसे दें, इस संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया
