गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने केदारघाटी में जगह जगह रोड शो और जनता को
![](http://samacharupuk.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240325_192152-17-627x1024.jpg)
संबोधित किया। इस दौरान जनसभाओं में जनता की भारी भीड़ उमड़ी। भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की
![](https://samacharupuk.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240401_173308.jpg)
केदार घाटी के तिलवाड़ा, अग्स्त्यमुनि, भीरी, गुप्तकाशी और ऊखीमठ में जनसभाएं करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी
![](https://samacharupuk.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240401_173326.jpg)
गणेश गोदियाल ने रोड शो भी किया। जन सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने
कहा की भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ गई है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे