प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि जोशी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेताओं पर लोगों को उकसाने और सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है आप को
![](https://samacharupuk.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240213-WA0006-731x1024.jpg)
बता दे कि हल्द्वानी हिंसा में कांग्रेस नेताओं पर लोगों को भड़काने का लगाया था आरोप प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री जोशी के बयान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कहा कि मंत्री जोशी ने आठ फरवरी को बयान दिया था कहा था कि हल्द्वानी घटना में कांग्रेस नेताओं ने लोगों को उकसाया और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। कांग्रेस का कहना है कि कैबिनेट मंत्री ने गैरजिम्मेदाराना बयान देकर स्वयं सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उनके बयान से कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हुई है।कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार को भी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए