भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश द्वारा चंपावत प्रकरण में कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी एवं हमारे शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने के घृणित प्रयास के विरोध में जिला कार्यालय ऋषिकेश में कांग्रेस का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भाजपा पर निराधार एवं तथ्यहीन आरोप लगाकर प्रदेशभर में भाजपा के विरुद्ध नकारात्मक वातावरण बनाने तथा विभिन्न स्थानों पर भाजपा एवं हमारे नेतृत्व के पुतले फूंकने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। जबकि संबंधित बालिका स्वयं माननीय न्यायालय के समक्ष पूरी घटना को झूठा एवं मनगढ़ंत बता चुकी है, जिससे कांग्रेस का षड्यंत्र स्पष्ट रूप से उजागर हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर कांग्रेस के इस दुर्भावनापूर्ण एवं गैरजिम्मेदाराना आचरण के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।भारतीय जनता पार्टी सदैव सत्य, न्याय एवं जनहित के पक्ष में खड़ी रही है और ऐसे किसी भी षड्यंत्र का लोकतांत्रिक एवं दृढ़ता के साथ जवाब देती रहेगी

ये भी पढ़ें:  देशभक्ति के गीतों से गूंजा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *