दिशाहीन, नेतृत्वहीन और मुद्दाहीन कांग्रेस आरोप – प्रत्यारोप और विलाप तक सीमित
पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक श्री राजकुमार पोरी जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी जी, लोकसभा के सहसंयोजक संपत सिंह रावत जी* सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

2 कार्यकर्ताओं के साथ परसुन्डारखाल और अगरोडा में जनसम्पर्क एवं सभा के माध्यम से जन संवाद किया। स्थानीय व्यापारी एवं नागरिक उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की सराहना कर रहे हैं और पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री पद पर देखने की प्रत्यक्ष उत्कंठा व्यक्त कर रहे हैं।

3 आज सिद्ध पीठ ज्वालपा देवी मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मान्यता है मां सबकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। कहा जाता है मां पार्वती ने शची की तपस्या पर प्रसन्न होकर उसे दीप्त ज्वालेश्वरी के रूप में दर्शन देते हुए उसकी मनोकामना पूर्ण की। ज्वाला रूप में दर्शन देने के कारण इस स्थान का नाम ज्वालपा पड़ा।

4 आज चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री आदरणीय सतपाल महाराज जी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ चौंदकोट में स्वागत किया।

5 एकेश्वर बाजार में भव्य रोड शो एवं जनसंपर्क।

6 आज जणदा देवी, बमोली में शौर्य और पराक्रम की प्रतीक वीरांगना तीलू रौतेली जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
वीरांगना तीलू रौतेली उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास की महत्वपूर्ण अंग है।

सत्रहवीं शताब्दी में वीरांगना तीलू रौतेली ने 15 वर्ष की आयु में दुश्मनों के साथ 7 वर्ष तक युद्धकर 13 गढ़ों पर विजय पाई थी और वह अंत में अपने प्राणों की आहुति देकर वीरगति को प्राप्त हो गई थी।

7 आज चोबट्टाखाल में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की चुनावी सभा में जनता का अपार उत्साह और स्नेह प्राप्त हुआ। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के हृदय में सम्मान होना ही हमारा सम्मानजनक रिपोर्ट कार्ड है।

यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रिय योजनाओं को धरातल पर उतारने के मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयास सराहनीय है।

आज की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, चौबट्टाखाल के लोकप्रिय विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री डॉ धन सिंह रावत जी, जिला अध्यक्ष दीदी सुषमा रावत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी जी, लोकसभा चुनाव सहसंयोजक संपत सिंह रावत जी, विधानसभा प्रभारी श्री कमल किशोर रावत जी, वरिष्ठ नेता नीरज पांथरी जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने उपस्थित होकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया

8 चुनावी प्रचार के क्रम में सीढियाखाल, स्यूंसी और फरसाडी में जनसम्पर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *