नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया।
दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी (36) पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे, शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली (खंड विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को कुचल दिया

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प

मृतकों का विवरण

  1. श्रीमती रीना नेगी पत्नी श्री रविंद्र नेगी उम्र 40 वर्ष
  2. अग्रिमा नेगी 10 वर्ष पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी
  3. अन्विता नेगी 07 वर्ष पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी
    निवासी 8-डी, 412, बोराडी नई टिहरी

वाहन संख्या UK09 9970 वैगनआर चालक देवी प्रसाद चमोली (प्रभारी BDO जाखणीधार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *