स्वास्थ्य विभाग में 48 फार्मेसी अधिकारी पदोन्नत
चिकित्सा विभाग में कार्यरत 48 फार्मेसी अधिकारियों की मुख्य फार्मेसी अधिकारी पद पर पदोन्नति हुई है। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड शासन में संपन्न विभागीय पदोन्नति

समिति की बैठक में 48 फार्मेसी अधिकारियों को चीफ फार्मेसी अधिकारी पद पर पदोन्नति दी गई और उसके आदेश जारी किए गए। साथ ही वर्तमान चयन वर्ष के जून तक सेवानिवृत होने वाले चीफ फार्मेसी अधिकारी के पदों में तैनाती हेतु 06 फार्मेसी अधिकारियों को पदोन्नति दी गई। पदोन्नति होने पर मान्यता प्राप्त संगठन

डीपीए की प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुधा कुकरेती की अध्यक्षता और महामंत्री डा सतीश चंद्र पाण्डेय के संचालन में प्रदेश कार्यसमिति की शनिवार सुबह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बिष्ट उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार संगठन मंत्री टी आर रौथाण संयुक्त मंत्री आजाद चौधरी प्रदेश कोषाध्यक्ष हरीश उनियाल संप्रेक्षक संजय कुमार असवाल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार, महानिदेशक डा विनिता शाह और शासन व महानिदेशालय के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद दिया। इस बैठक में संगठन की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार कर सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *