ऋषिकेश में आस्था पथ, पशुलोक बैराज में नहाते समय एक युवक बैराज में डूब गया था। उक्त घटना की जानकारी पर कल एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक की खोजबीन हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन युवक का कुछ पता नही चल पाया।

आज पुनः एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान के उक्त युवक के शव को ढूंढ निकाला।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी, आजाद कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

SDRF टीम के डीप डाइवर मुख्य आरक्षी किशोर कुमार द्वारा 18 से 20 फीट की गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त युवक के शव को गंगा नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सपुर्द किया गया।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक की बहन एम्स, ऋषिकेश नर्सिंग स्टॉफ में नियुक्त है।

ये भी पढ़ें:  उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ

मृतक व्यक्ति का नाम :- नाम प्रतीक शर्मा उम्र -18
निवासी :- लखनॉर, सहारनपुर उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *