देर रात एसडीआरएफ को एसडीएम टनकपुर के माध्यम से सूचना मिली कि जगपुरा, बनबसा में जल भराव हो रहा है। पूर्व से ही अलर्ट sdrf टीम सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल रवाना हो गई।

जगपुरा पहुंचते ही टीम ने देखा कि 30 महिला, बच्चे और पुरुष बाढ़ के पानी में फंसे हुए थे। टीम ने तुरंत उन्हें सुरक्षित निकालने का कार्य शुरू किया। मुश्किल हालातों में भी टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल कर बस द्वारा रैन बसेरा बनबसा के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन के प्रयास से जिले में शहर से लेकर दुर्गम क्षेत्र त्यूनी तक संसाधन व मैनपॉवरयुक्त बनते अपने जनमन के स्वास्थ्य मंदिर

टीम ने दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक सब टीम वार्ड नंबर 9 टनकपुर के लिए रवाना हुई और दूसरी सब टीम ने बनबसा के जगपुरा में ही एक और जगह पर रेस्क्यू कार्य कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *