प्रदेश के ग्रामीण स्कूलों में 04 किलोवॉट के सोलर पैनल एवं मॉर्डन क्लास रूमों का निर्माण श्री श्री ग्रामीण विकास परिजनों ट्रस्ट (SSRDP) द्वारा किया जाएगा। इस संबंध मंे शुक्रवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में युकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत तथा ऑर्ट ऑफ लिविंग एवं SSRDP के प्रतिनिधि दीपक शर्मा के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया इस संबंध में यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संस्था द्वारा मौजूदा समय में 30 ग्रामीण सकूलों को मॉर्डन बनाया जा रहा है जिसमें 4 किलो वॉट के सोलर पैनल व मॉर्डन क्लास रूम बनाए गए और आने वाले समय में 100 स्कूल और उनके गांव में कार्य किए जाएंगे जिससे स्कूलों की व्यवस्था में सही मायने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की इस से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *