मंत्री ने कहा कि कभी भी जनगणना के संकेत केन्द्र से मिल सकते हैं जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जनगणना से सम्बन्धित अपनी सम्पूर्ण तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि 2021 में कोविड के कारण जनगणना नहीं हो पाई थी, लेकिन आने वाले कुछ समय में जनगणना के आदेश मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मंत्री ने कहा कि जनगणना दो तरह से की जाती रही है, जिसमें पहले दौर में मकानों की स्थिति और उनकी गणना की जाती है जबकि दूसरे दौर में व्यक्तियों की गणना की जाती है। उन्होंने कहा कि जैसा ही केन्द्र से आदेश प्राप्त होंगे हमारा विभाग जनगणना के कार्य में सक्रिय हो जायेगा।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर धामी के सुशासन मॉडल को देखने हरिद्वार आ रहे अमित शाह

बैठक में सचिव जनगणना, दीपक कुमार, डॉयरेक्टर जनगणना, ईवा आशीष श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *