पछवादून जिलाध्यक्ष, कांग्रेस लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन, विकासनगर पर पछवादून कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण और कांग्रेस के महान विभूतियों को नमन किया लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमे कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है। भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने राहुल गांधी के नेत्रत्व में 14 जनवरी 2024 को शुरू हो रही भारत न्याय यात्रा बारे में बताते हुए कहा कि पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद अब राहुल गांधी इस नई यात्रा को करने जा रहे हैं। ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है।
भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर भारत न्याय यात्रा पूरी यात्रा में 6200 किमी का सफर तय किया जाएगा समारोह में विकास शर्मा प्रदेश सचिव, संजय जैन, संजय किशोर, राजकुमार जी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुमार पाल, महेंद्रू, नीरज अग्रवाल, शमी प्रकाश, हितेश जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, अशोक जगदा, सुरेंद्र शर्मा, निरंकार शर्मा, आशीष पुंडीर, फुरकान अहमद, बिन शर्मा, बिना चौहान, आशीष, महबूब, संदीप भटनागर, रिंकू कनौजिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, भवन पथ भास्कर चौक नीलम जी, हरनाम जी, अमित गुप्ता, मेघ सिंह, पम्मी देवी, हनी डीके बनर्जी, सुभाष चंदेल, राजीव शर्मा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुमार पाल सिंह, अनुपम कपिल, राजपाल सिंह, महिमानंद, अमित कुमार, अशोक नेगी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *