दिनांक 5 जून 2024 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक हाथीबड़कला में विश्व पर्यावरण दिवस के
उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जनजीवन की महत्ता को
मद्देनजर रखते हुऐ बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मयंक शर्मा ने संबोधन में समस्त विद्यालय परिवार को पर्यावरण एवं जनजीवन के
महत्व एवं संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया, सभी विद्यार्थी बड़ी ही एकाग्रता एवं प्रोत्साहन से प्रधानाचार्य की दी हुई शिक्षा को आत्मा साथ करते दिखाई दिए