डॉ. अनीता चमोला (आरटीओ प्रवर्तन, देहरादून) के निर्देशन में दिनांक 24 एवं 25 मार्च 2026 को जनपद देहरादून में सघन रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संचालित किया गया

अभियान का संचालन परिवहन कर अधिकारी अनुराधा पंत एवं परिवहन कर अधिकारी मुकुल मारवाल के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा किया गया, जिसमें परिवहन उपनिरीक्षक, परिवहन आरक्षी, प्रवर्तन चालक एवं होमगार्ड सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: BOCW बोर्ड और CSC के बीच MoU पर हस्ताक्षर

अभियान के दौरान निम्न प्रमुख अनियमितताएँ पाई गईं—
• एक सफेद नंबर प्लेट (निजी) की जेसीबी मशीन को व्यावसायिक उपयोग में संचालित करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल सीज़ किया गया।
• एक डम्पर में तारकोल (टार) का लगभग 13 टन ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
• अन्य डम्पर बिना परमिट एवं कर (टैक्स) के संचालित पाया गया।
• अन्य भारी वाहनों (HGV) में बिना टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों के संचालन जैसे उल्लंघन पाए गए।
• हल्के माल वाहनों (LGV) में बिना टैक्स, ओवरलोडिंग एवं प्रदूषण मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आए।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर गढ़वाल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया

इसके अतिरिक्त, सायंकालीन चेकिंग के दौरान आशारोड़ी स्थित डायनामिक टास्क फोर्स कार्यालय पर—
• तीन मोटरसाइकिलों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ट्रिपल राइडिंग एवं बिना हेलमेट जैसे उल्लंघनों के कारण सीज़ किया गया।
• ई-ऑटो (यात्री वाहन) को अवैध रूप से माल ढुलाई करते हुए पाया गया, जिसे तत्काल सीज़ किया गया।

ये भी पढ़ें:  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीलिंग, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कुल 65 चालान किए गए तथा 24 वाहनों को सीज़ किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें एवं सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *