पहाड़ों पर बीती रात से लगातार बर्फबारी हो रही है अब यहां सब कुछ सफेद हो गया है दूर-दूर तक सिर्फ सफेदी नजर आ रही है। बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट
और मौसम सर्द हो गया है सीजन की पहली बर्फबारी ने कारोबारियों और किसानों के चेहरों की रंगत लौटा दी तो, वहीं पहाड़ी इलाकों समेत आसपास के क्षेत्र में
![](https://samacharupuk.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240201_142808.jpg)
शीतलहर से आम लोगों की दिक्कते भी दोगुनी हो गई। हालांकि बर्फबारी का आनंद लेने पर्यटक स्थल पहुंचे रहे पर्यटकों की मौज-मस्ती ठंड पर भारी है जिसका अंदाजा तस्वीरें से साफ लगाया जा सकता है पहाड़ों में मौसम
का मिजाज बदलने के बाद चारों ओर सफेदी छा गई है। बद्रीनाथ धाम हेमकुंड साहिब हनुमान चट्टी सहित तमाम पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से चारों तरफ सफेद चादर सी फैल गई है। बर्फबारी होने तापमान में गिरावट दर्ज की गई है
![](https://samacharupuk.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG_20240201_143128.jpg)
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार थे और मौसम विज्ञान केंद्र का यह पूर्वानुमान सच साबित हो रहा है।