उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारा लुढ़कने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम करवट बदल सकता है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार हैं। आज शाम तक पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और हल्की वर्षा की आशंका है। निचले इलाकों में आंशिक बादलों के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *