नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल बनीं है। तो वहीं उपाध्यक्ष कांग्रेस की देवकी बिष्ट बनीं है सरोवर नगरी नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को आज अमलीजामा पहनाया गया । जिसमें भाजपा की दीपा दरमवाल एक वोट से विजयी घोषित की गई । वही कांग्रेस की देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद पर विजयी रही। उनके और दूसरे प्रत्याशी भाजपा के दोनों के मत बराबर हुए जिस पर ट्रास करते हुए देवकी बिष्ट के नाम आने पर घोषित कर दिया गया। यहाँ बताते चलें विवादों में घिरा रहा नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीते 14 अगस्त को 27 सदस्यों में से 22 सदस्य ही मतदान कर पाए थे। जबकि पांच सदस्यों का अपहरण के बाद कांग्रेस कोर्ट में पहुँची थी। तो कोर्ट के निर्देशो के बाद पुलिस लापता सदस्यों को खोजने में जुटी थी लेकिन देर शाम तक जब पुलिस के हाथ खाली रहे तो फिर चुनाव को शाम पांच बजे रोक दिया गया था और देर शाम हुई मतगणना के बाद परिणाम को सुरक्षित रख लिया गया था। जिसके बाद आज मंगलवार को जिला कोषागार में परिणामो की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल को 11 मत हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत हासिल हुए हैं वही एक मत रद्द माना गया है उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुई। जिला प्रशासन ने विजयी प्रत्यशियों को आगाह किया है कोई भी जलूस आदि नही निकलेगा। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत के अधिवक्ता रविन्द्र सिंह बिष्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन के प्रयास से जिले में शहर से लेकर दुर्गम क्षेत्र त्यूनी तक संसाधन व मैनपॉवरयुक्त बनते अपने जनमन के स्वास्थ्य मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *